फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग वायरल फीवर का शिकार होने लगे हैं। इसका असर सिविल अस्पताल में दिखने लगा है। यहां मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष और जांच के लिए मरीजों की पैथोलॉजी लैब के बाहर लंबी लाइन लगी रही। एक दिन में अस्पताल में 395 मरीजों ने पर्चा बनवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्ची बनवाने के लिए सुबह ही काउंटर पर लंबी लाइन लग गई थी। इसके बाद दोपहर तक मरीजों की लंबी कतार पर्चा बनवाने के लिए लगी रही। वहीं ओपीडी में डॉक्टरों के कमरों के सामने भी मरीजों की भीड़ थी। इस दौरान दवाई लेने वाले काउंटर से लेकर पैथोलॉजी लैब पर भी मरीजों को घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में एक दिन में करीब 395 मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसमें अधिकतर लोग वायरल फीवर का शिकार थे। इसमें भी ज्यादा बच्चे ही शामिल थे। सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया कि फिलहाल मौसम बदल रहा है। गर्मी अधिक होने के चलते लोग वायरल फीवर का शिकार हो रहे हैं। वहीं बताया कि इस मौसम में बच्चों की देखभाल जरूरी है। बच्चों को ज्यादा ठंडे खाद्य पदार्थों से दूर रखें। ये भी ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे समय-समय पर पानी जरूर पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें