फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर ने वन दरोगा से की मारपीट, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन निगम के पट्टे में बिना वर्दी के पहुंचे वन निगम के दरोगा की खनन करने वाले मजदूरों से कहासुनी हो गई। मजदूरों ने वन दरोगा से मारपीट कर की। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
विज्ञापन

भोगपुर गांव के पास गंगा में वन निगम का खनन पट्टा चल रहा है। मंगलवार करीब 10 बजे वन निगम के एक दरोगा को भोगपुर गांव के पास गंगा में चल रहे वन निगम के पट्टे में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। अवैध खनन की सूचना पर दरोगा बिना वर्दी के ही पट्टे पर पहुंचे और खनन को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा कि इसे लेकर दरोगा और लेबर के बीच नोकझोंक हो गई और मामला इतना बढ़ा कि लेबर ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचे। करीब दो घंटे तक पुलिस चौकी के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं। उधर, वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल का कहना है कि वन दरोगा के साथ बदतमीजी का मामला संज्ञान में है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें