फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाई आकर्षक बांसुरी और झूले

विज्ञापन
मंगलौर स्थित दुर्गा मॉडर्न इंटर कालेज में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित बांसुरी प्रतियोगिता में - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर। दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बांसुरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक बांसुरियां बनाईं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का झूला भी बनाया। गृह विज्ञान की प्रवक्ता मोना शर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में ईशान अंसारी, अरमान मलिक, कशिश, सना मलिक, अलीशा, अदीबा, तहुरा हयात, सोफिया, बुशरा, अरुज, अतिका, अकसरा, जारा, शिबली, अनु, विनी, श्वेता, शिफा व रौनक ने भाग लिया। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है। इस अवसर पर संदीप नैनवाल, सतीश शर्मा, नरेंद्र कुमार, रेशमा परवीन, अर्चना, अमित कुमार पालीवाल, ओम कुमार, मनीषा, सरिता, पिंकी राठी, रफत बानो, आशा डालमिया, अलका शर्मा, अंजना और राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें