फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने से रोकने पर छात्रों का जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में न बैठाने से नाराज एक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से वार्ता कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को परीक्षा थी। इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने 75 फीसदी से कम हाजिरी वाले छात्रों को परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के बाहर हंगामा कर दिया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। छात्रों को हंगामा करते देख राहगीरों की भी कॉलेज के बाहर भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक छात्र हंगामा करते रहे। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को बुलाकर वार्ता की और परीक्षा देने की अनुमति दी। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें