फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से हड़ताल पर जाएंगे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मोहम्मदपुर विद्युत गृह के कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आठ जनवरी से हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि तीन महीने से मांग पूरी करने का आश्वासन देने के बाद अब तक मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2021 में दिए गए 14 सूत्री मांग पत्र का अब तक कोई समाधान नहीं होने के कारण मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी ने आठ जनवरी 2022 से आम हड़ताल शुरू करने का आह्वान किया हुआ है। मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री के साथ 27 जुलाई 2021 और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पांच अक्तूबर 2021 को समझौता हुआ था। इस समझौते के तीन महीने बाद भी शासन स्तर से पुरानी एसीपी की व्यवस्था, पुरानी पेंशन और अवर अभियंता संवर्ग की ग्रेड वेतन की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों और उपनल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में भी कोई शासनादेश पास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में अमित सैनी, आदित्य, सुंदरलाल, सुशील कुमार, योगेश चौहान, सुरेश, मांगी देवी, मनोहर, रामधीरेंद्र कुमार, गोपाल, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें