फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात के सामने उपस्थित हुआ शेर सिंह राणा

Sat, 10 Dec 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांसद फूलन देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा शनिवार को हाईकोर्ट दिल्ली के निर्देश पर एसपी देहात के सामने उपस्थित हुआ। पिछले दिनों हाईकोर्ट दिल्ली से जमानत मिलने के बाद शेर सिंह राणा जेल से रिहा हो गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में सांसद फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रुड़की के बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शेर सिंह राणा को फूलन देवी की हत्या में दोषी मानते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इस निर्णय पर शेर सिंह राणा ने हाईकोर्ट दिल्ली में अपील की। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उसकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी थी। जमानत पर जेल से रिहा होकर शेर सिंह राणा अपने घर रुड़की आ गया।  हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को शेर सिंह राणा पुरानी कचहरी स्थित एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के कार्यालय पर उपस्थित हुआ। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने जमानत के समय आदेश दिए थे कि शेर सिंह राणा को साल में दो बाहर एसपी के समक्ष उपस्थित होना होगा। जिसमें एक बार दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह और जून माह का समय निर्धारित किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शेर सिंह राणा शनिवार को उनके कार्यालय में उपस्थित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें