फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर प्रहार, नहीं लिया सीएम का नाम

Sat, 10 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर के बीडी इंटर कालेज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान एक ओर जहां सभी नेताओं ने सीधे मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला, वहीं मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 45 मिनट के संबोधन में एकबार भी हरीश रावत का नाम नहीं लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


शनिवार को बीडी इंटर कालेज के ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरीश रावत की सरकार को जिले में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया। कहा कि हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है। इसके  लिए भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालने की जरूरत पड़ी। पूर्व सांसद और भाजपा नेता सतपाल महाराज ने शेरो-शायरी से प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। कहा कि ‘हो गई है पीर पर्वत से पिघलनी चाहिए....’ के साथ भाषण की शुरूआत की। उन्होंने रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो परिवर्तन जरूरी होता है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है लेकिन, विकास सिर्फ मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके परिजनों का ही हुआ है। आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है।

रैली में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक ने भी हरीश रावत को सीधे निशाने पर लिया और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा से भगवानपुर प्रत्याशी और रैली के मेजबान सुबोध राकेश ने अन्य नेताओं से भी आगे बढ़कर हरीश रावत पर हमला बोला। कहा अहसान करने वाले का ही गला काट देते हैं हरीश रावत। उन्होंने परिवार को दो फाड़ करने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद रैली में पहुंचे मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे माहौल को ही बदल दिया। उन्होंने अपने 45 मिनट के भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री या फिर हरीश रावत का नाम नहीं लिया। उनका फोकस केंद्रीय योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक पर रहा। लगभग पौने तीन बजे रैली में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साढ़े तीन बजे अपना भाषण समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें