फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर सात लाख हड़पे, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान से नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायकर्ता ने तहरीर में एक आरोपी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पीआरओ बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सरठेड़ी शाहजहांपुर निवासी पूर्व प्रधान संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2021 में उनकी मुलाकात संजीव शर्मा उर्फ सोनू निवासी ग्राम फकरेड़ी, थाना झबरेड़ा और एक अन्य व्यक्ति से हुई थी। तहरीर में दूसरे आरोपी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पीआरओ पिंटू शर्मा बताया गया है। आरोप है कि दोनों ने नगर निगम में उनकी नौकरी लगवाने की बात कही थी। साथ ही नौकरी के लिए सात लाख रुपये देने की बात कही। दोनों के झांसे में आकर उन्होंने सात लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने दोनों से रकम वापस मांगी। इस पर दोनों बहाना बनाकर टालते रहे। इस पर उन्होंने रुपये लेकर नौकरी लगवाने की दोनों की एक वीडियो बना ली। पीड़ित ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराई है।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संजीव शर्मा निवासी ग्राम फखरेड़ी, थाना झबरेड़ा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर में दूसरे आरोपी का पता पीआर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बताया गया है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी के बाबत पड़ताल करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें