फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच के शौचायल में पानी न होने पर फौजी का हंगामा

विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड फौजी द्वारा कोच में पानी नहीं होने पर रोकी गई जम्मू तवी काठगोदाम ग - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ट्रेन के शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने जमकर हंगामा किया। ट्रेन के गार्ड की ओर से शिकायत पुस्तिका नहीं दिए जाने से ट्रेन को 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ा रखना पड़ा। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्थिति को संभाला। फौजी को शांत कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जम्मूतवी काठगोदाम गरीब रथ ट्रेन से एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी जम्मूतवी से बिलासपुर जा रहे थे। सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर ट्रेन के लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सैन्यकर्मी ने बताया कि उन्होंने जम्मूतवी से ट्रेन चलने के बाद वह पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर में कई बार ट्रेन के गार्ड को शौचालय में पानी नहीं होने के संबंध में जानकारी दी लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस पर उन्होंने लक्सर पहुंचने पर गार्ड से कोच में पानी भरवाने की बात कही लेकिन गार्ड ने इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने गार्ड से शिकायत पुस्तिका की मांग की लेकिन पुस्तिका नहीं दी गई।
वहीं, सैन्यकर्मी के हंगामे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने सूचना आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा को दी। सूचना पर आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी कोच नंबर जी-आठ के पास पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद ट्रेन को लक्सर से रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि गरीब रथ में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने पानी उपलब्ध नहीं होने पर हंगामा किया था। फौजी को समझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था। मामले की सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को भी दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन में गार्ड और कोच अटेंडेंट के पास भी शिकायत पुस्तिका होती है। इसके अलावा यात्री 139 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। कोच अटेंडेंट और गार्ड ने शिकायत पुस्तिका क्यों नहीं दी इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। इसके अलावा ट्रेन जिस स्टेशन से चलती है, उस स्टेशन से कंप्लीट करके चलाया जाता है। कोच में पानी भरने की सुविधा जम्मूतवी से चलने के बाद जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर है। गार्ड ने पानी क्यों नहीं भरवाया है, इसकी जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले से मंडल के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, स्टेशन अधीक्षक, लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें