फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र मिलने पर स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की समेत छह रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों पर बम धमाके और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी टारगेट करने का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की टीम ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु के नजर आने पर तुरंत सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश- ए- मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। पत्र में रुड़की, लक्सर, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं हरिद्वार समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर 23 मई को बम धमाके करने की बात कही गई है। यही नहीं पत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी टारगेट किए जाने के बारे में लिखा गया है। पत्र मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस में खलबली मच गई थी। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को रुड़की, लक्सर समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ, डॉग स्क्वाड की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। साथ ही संदिग्धों की गहनता से तलाशी ली। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और आसपास खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई।
रुड़की में जीआरपी कार्यवाहक थानाध्यक्ष ममता गोला और आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान के दौरान लोगों से संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत देने की अपील की। साथ ही प्लेटफार्म पर कर्मचारियों एवं वेंडरों को किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस भी हुई अलर्ट
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जिलेभर की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की गहनता से तलाशी ली। इसके अलावा पुलिस ने रोडवेज बसों में भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें