फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री के चल रहा होम्योपैथी क्लिनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना डिग्री के चल रहे होम्योपैथिक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। संचालक स्वास्थ्य विभाग की टीम को डिग्री एवं अन्य कागजात नहीं दिखा पाया। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर टीम के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे और फर्जी तरीके से चल रहे होम्योपैथिक क्लीनिक को सील कराने के लिए पुलिस स्टाफ की मांग की। इसके बाद टीम ने कस्बा चौकी प्रभारी एसआई यशवीर सिंह नेगी, बुद्धि सिंह पंवार और सिपाहियों को लेकर क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को महावीर चौहान निवासी कार्तिकेय कुंज, कनखल (हरिद्वार) क्लीनिक चलाता मिला। टीम ने दस्तावेज मांगे लेकिन वह किसी भी पद्धति से इलाज करने की कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने संचालक और तीन महिला स्टाफ को क्लीनिक से बाहर निकालकर क्लीनिक सील कर दिया। डॉ. विकास ठाकुर ने बताया कि किसी ने महावीर होम्योपैथी क्लीनिक की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर क्लीनिक के बारे में गंभीरता से जांच कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें