फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतकर अनुराग सिंह का वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ चयन

विज्ञापन
एशियन चैपियनशिप में भाग लेते रुड़की के अनुराग सिंह। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की के अनुराग सिंह ने मिक्स मार्शल आर्ट में नेशनल चैंपियन का खिताब जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जगह बना ली है। अब वह दिसंबर में कजाकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

गोविंद पुरी, आईआईटी रुड़की अनुराग सिंह ने साल की शुरुआत में 19 से 21 फरवरी तक लखनऊ में मिक्स मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियन में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 23 से 26 मार्च तक बंगलूरू में एशियन चैंपियन के सिलेक्शन के लिए आयोजित ट्रायल में भाग लिया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सिल्वर मेडल जीता। 26 से 29 अगस्त तक किर्गिस्तिान में एशिया मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर ब्रांज मेडल जीता। भारत लौटने पर इंदौर में वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिलेक्शन के लिए दस से 12 सितंबर तक इंदौर में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा लिया। यहां उन्होेंने गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के पहलवानों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अनुराग सिंह साल में दूसरी बार नेशनल चैंपियन बने और आगामी दिसंबर में कजाकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें