संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। केएल पॉलीटेक्निक के आईडीएम हॉस्टल क्रीड़ा मैदान में सोमवार को प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड जोनल खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता 2023-24 गढ़वाल जोन-2 का शुभारंभ हुआ। 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता राजकीय पॉलिटेक्निक सिडकुल हरिद्वार के छात्र रोहित कुमार राणा प्रथम, रानी पोखरी के छात्र स्वयम सिंह द्वितीय व पित्थूवाला देहरादून के अरिहन्त हरि डंडरियाल तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक आरपी गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि आरपी गुप्ता ने गुब्बारे छोड़े। साथ ही उन्होंने विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव डा. राजेश उपाध्याय, केएलपी के प्रधानाचार्य इंजी यतीन्द्र कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण एवं मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शॉटपुट व विभिन्न दौड़ कराई गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार सैनी, कार्यक्रम संयोजक इंजी सुशील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी इंजी अनुज चौहान, विपिन जैन, कुलदीप त्यागी, रविन्द्र सिंह सैनी, डॉ अरविन्द कुमार शर्मा, शशि भूषण आदि मौजूद रहे।