राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज में चल रही है ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नारसन। कस्बे के राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हुई दौड़, कबड्डी और लंबीकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
रविवार को खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में लंबी कूद बालिका वर्ग में तनु प्रथम, आदि ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीपिका प्रथम, आयुषी द्वितीय व वर्णिका तृतीय रही।
600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शेफाली प्रथम, मानसी द्वितीय व वर्णिका तृतीय रही। 60 मीटर बालक वर्ग में लवी प्रथम, आदित्य द्वितीय व वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग प्रतियोगिता में विक्रांत प्रथम, वंश द्वितीय व आशु तृतीय रहे। ऊंची कूद में आरव प्रथम, अनस द्वितीय व सूरज तृतीय रहा।
इस मौके पर खेल प्रशिक्षक समीर एवं मुदस्सिन अली, सुमित कुमार, नीतू कुमार, अलीशा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, वर्षा कुमारी, ब्लॉक कमांडर नारसन पीआरडी किशनपाल, कबड्डी कोच जयवीर, गौरव आदि मौजूद रहे।