फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने पीएस पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। इसमें पीएस पंवार को जिलाध्यक्ष और एसपी बडोला को जिला महामंत्री चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पीएस पंवार एवं संचालन एसपी बडोला ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संगठन से अधिकारों को मजबूती मिलती है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी समाज की भलाई के लिए दिन-रात काम करते हैं। उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर पीएस पंवार को जिलाध्यक्ष, वीएस गुसाईं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार उपाध्यक्ष, एसएन गैरोला को कोषाध्यक्ष, एसके बडोला को जिलामंत्री, बीएल आर्य को संगठन मंत्री, अजय चौहान को संयुक्त मंत्री एवं महिपाल चौहान को संप्रेक्षक घोषित किया गया। कार्यक्रम में उर्मिला द्विवेदी, राकेश रावत, प्रियंका पूरी, जीसी रतूड़ी और केसी चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें