लक्सर में अग्निपथ योजना का विरोध करते कांग्रेसी।
- फोटो : ROORKEE
पुलिस की सख्ती के बाद अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस की ओर से होने वाला विरोध प्रदर्शन रद्द कर दिया गया। पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस महासिचव के घर पर सत्याग्रह किया।
कांग्रेस की ओर से लक्सर में अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया था, लेकिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी। पुलिस की सख्ती और अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन रद्द कर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रमोद खारी के घर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया। इस दौरान प्रमोद खारी ने कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन की योजना थी। लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इस दौरान विकास चौधरी, अंकित गुर्जर, रितिक गुर्जर, अमित चौधरी, आशु चौधरी, विपुल चौधरी, अनुज चौधरी, अमित टम्टा, हरीश गुर्जर, सुलेमान और अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।