फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के एलान पर अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में युवाओं के अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन रविवार को पूरी तरह से अलर्ट रहा। नारसन चौकी से लेकर मंगलौर गुड़ मंडी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं, पुलिस ने नारसन क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती के बाद युवाओं ने कोई प्रदर्शन और बैठक नहीं की।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में नारसन क्षेत्र के युवाओं के रविवार को प्रदर्शन करने की जानकारी पुलिस और खुफिया विभाग को मिली थी। इसे लेकर पुलिस और खुफिया विभाग ने युवाओं को चिह्नित कर उन्हें घर जाकर समझाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर विरोध किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रविवार की सुबह से ही मंगलौर गुड़ मंडी और नारसन कस्बे में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इसके बाद पुलिस ने नारसन क्षेत्र के गांव टिकौला कलां, खेड़ा जट्ट, बूढ़पुर जट्ट में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही युवाओं को चेतावनी दी कि अगर किसी ने प्रदर्शन कर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती के बाद युवाओं ने कोई प्रदर्शन नहीं किया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नारसन कस्बे और कई गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च निकाला गया है। युवाओं से अपील की जा रही है कि वह प्रदर्शन न करें। इस दौरान नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, एसआई दिनेश पंवार, जगत सिंह, भास्कर, सोभन, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें