फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व सीएम के लिए सीट छोड़ने को तैयार ये विधायक, कहा- प्रदेश में मोदी-धामी के नाम पर हुआ चुनाव

Sat, 12 Mar 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

शनिवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट पर जीतने वाले प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा है। शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सीएम बनाने की बात रखी जाएगी। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने के लिए वह अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट पर जीतने वाले प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए रुड़की से अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। वह चाहें तो रुड़की से चुनाव लड़ सकते हैं। यहां से चुनाव जीतने के बाद शहर के लोगों को शहर का सीएम मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर और प्रदेश के लोगों को बधाई भी दी। 

विज्ञापन


शनिवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह रुड़की की जनता का आभार जताते हैं जिसने उन्हें तीन बार विधायक चुना है। रुड़की को मॉडल शहर बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। रुड़की को ऐसा शहर बनाया जाएगा जो प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नंबर एक मॉडल शहर होगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा है। दोनों के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सीएम बनाने की बात रखी जाएगी। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने के लिए वह अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार हैं। वह यहां से चुनाव जीतकर सीएम बनेंगे जिससे लोगों को शहर का सीएम मिलेगा और विकास कार्यों को पंख लगेंगे। इस दौरान सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, राम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धामी के रुड़की से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से टिकट मांगेंगे किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदीप बत्रा की ओर से सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने के एलान के बाद विपक्षी पार्टी ने भी प्रेस कांफ्रेंस की। मलकपुर चुंगी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि यदि सीएम पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ते हैं तो वह पार्टी से मांग करेंगे कि उन्हें टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा ने बेहतरीन चुनाव लड़ा है। बहुत कम वोटों से रुड़की से चुनाव लड़े यशपाल राणा की हार हुई है। हिंदू एवं मुस्लिम समाज सभी का समर्थन कांग्रेस को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें