फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सादे कपड़ों में गश्त करेगी मित्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के जवान अब रात में सादे कपड़ों में गश्त करेंगे। साथ ही संदिग्ध वाहनों और लोगों पर पैनी नजर रखेंगे। अगर कोई संदिग्ध वाहन नजर आता है तो तुरंत सूचना कोतवाली या थाने को देंगे।
विज्ञापन

अक्सर सर्दी में आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। कोहरे का लाभ उठाते हुए चोर मकानों में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं, मोबाइल या पर्स लूट और वाहन चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एक योजना तैयार की है। इसके अनुसार, रात में एक चेतक बाइक पर तैनात दो जवान सादे कपड़ों में क्षेत्र में गश्त करेंगे। साथ ही बैंकों और एटीएम के बाहर घूमने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड पर भी गश्त की जाएगी। खासकर गंगनहर की पटरी पर गश्त रहेगी। इस बीच अगर कोई संदिग्ध वाहन नजर आता है तो तुरंत सूचना संबंधित थाने और कोतवाली को देंगे। इसके बाद इंस्पेक्टर या दरोगा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेंगे। इसके लिए एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
चौकीदारों से जानेंगे हाल
रात में गश्त करने वाली चेतक पुलिस शहर की कॉलोनियों में रात में पहरा देने वाले चौकीदारों से रोजाना कॉलोनियों का हाल जानेगी। साथ ही चौकीदारों के मोबाइल नंबर भी अंकित करेंगे। चौकीदार से रोजाना फोन पर बातचीत करेंगे। अगर चौकीदार किसी घटना की सूचना देता है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस जानकारी लेगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को अलर्ट रहने के निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइंस कोतवाली में बने कंट्रोल रूम में तैनात अधीनस्थों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जहां-जहां पर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा है। अगर किसी कैमरे में संदिग्ध वाहन या व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें