फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बॉर्डर से लौटाए पांच सौ से अधिक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/खानपुर/नारसन। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद रविवार को सावन के पहले दिन बॉर्डरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले करीब 500 से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया। बिना रजिस्ट्रेशन और आरटीसीआर जांच रिपोर्ट न लाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने के बाद 24 घंटे यूपी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। रविवार से श्रावण मास का आरंभ हो चुका है। खानपुर क्षेत्र के सभी बॉर्डरों पर पुलिस बाहरी राज्यों से आने वालों की सघन चेकिंग कर रही है। खानपुर के एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के खानपुर पुरकाजी बॉर्डर, सिकंदरपुर पुरकाजी बॉर्डर, दल्लावाला मोरना बॉर्डर और बालावाली मंडावर बॉर्डर पर देश के अलग-अलग राज्यों से बिना रजिस्ट्रेशन और आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट न लेकर आने वाले 100 से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया गया है। वहीं, भगवानपुर क्षेत्र के काली नदी और मंडावर चेकपोस्ट पर रविवार की सुबह से ही पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने हर वाहन की सघन चेकिंग की। पुलिस ने बिना कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचे 150 से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया। साथ ही संपर्क मार्गों पर भी पुलिस का पहरा रहा। वहीं, नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने 250 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया। बाहरी राज्यों की गाड़ियों की पुलिस ने संपर्क मार्गों पर गहन चेकिंग की।
---------------
फोटो समाचार
अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
झबरेड़ा। कांवड़ यात्रा स्थगित होने पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने गोकुलपुर बॉर्डर और बीरपुर बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर पंकज गैरोला ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने आने वालों पर नजर रखकर वापस लौटाने के निर्देश दिए। साथ ही नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एसओ रविंद्र कुमार, एसआई संजय नेगी, मोहित खंतवाल, नूरहसन और रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
फोटो समाचार:
संपर्क मार्गों पर चेकिंग, यात्रा स्थगित के लगे होर्डिंग्स
चुड़ियाला। पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग की जा रही है। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के संबंध में बड़ी संख्या में होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से महेश्वरी, चुड़ियाला-सहारनपुर मार्ग पर भी सघन चेकिंग की जा रही है। तेज्जूपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि कांवड़ लेने आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें