फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार से लोग परेशान

विज्ञापन
रोशनाबाद में एडीएम वित्त बीर सिंह बुदियाल को ज्ञापन देते उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पद - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के एक दिन के पूरे कार्य बहिषकार के चलते तहसील पहुंचे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं। जमीन की नकल से लेकर दाखिल-खारिज संबंधित काम के लिए लोग तहसील में भटकते रहे। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने रोशनाबाद पहुंचकर एडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर से हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 अक्तूबर से चरणबद्ध आधे दिन का कार्यबहिष्कार चल रहा है। संघ नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक के पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने, रजिस्ट्रार-कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने, रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प न मांगकर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति किए जाने, पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर पदों का पुनर्गठन, तहसीलों के अभिलेखागार में बस्ताबरदार और अनुसेवकों की तैनाती किए जाने संबंधित अन्य कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को संघ ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान तहसील पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जो लोग दाखिल-खारिज और जमीन की नकल संबंधित काम लेकर आए थे, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। संघ के महामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सभी रजिस्ट्रार कानूनगो ने एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। साथ ही रोशनाबाद पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में एडीएम वित्त बीर सिंह बुदियाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। कहा कि यदि अभी भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी एक नवंबर से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें