फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर बनीं पार्किंग, दो कदम चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर वाहन पार्किंग से लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली के दोनों गेट के बाहर कार सवारों ने पार्किंग स्थल बना लिया है। इसके चलते जाम लग जाता है। हालात यह बन गए हैं कि पुलिस के सामने ही वाहन चालक गलत तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है। ऐसे में जाम में फंसकर खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बाजार में जाम का दंश झेलना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। कार चालक सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क कर देते हैं। इससे चौकी सड़क संकरी हो जाती है, जिससे सिविल लाइन बाजार में जाम लग जाता है। इतना ही नहीं, कार चालक कोतवाली के दोनों गेट के बाहर भी वाहन पार्क करने से कोई गुरेज नहीं करते हैं। कोतवाली पुलिस वाहन पार्क होता देखकर भी अनजान बन जाती है, जिससे कोतवाली के बाहर भी अक्सर जाम लग जाता है। रविवार की दोपहर भी यही नजारा रहा। कोतवाली के बाहर वाहन पार्किंग होने से बाजार में जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक लोग जाम में फंस रहे, लेकिन इस दौरान पुलिस ने न ही वाहनों को हटाने और न ही जाम खुलवाने की कोशिश की। ऐसे में लोगों को खुद ही परेशानी झेलकर जाम से निकलना पड़ा।
कोतवाली परिसर खड़े रहते हैं लोगों के वाहन
कुछ लोग सिविल लाइंस बाजार में खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में वे कोतवाली परिसर में ही अपनी कार खड़ी कर चले जाते हैं और घंटों बाद वापस आते हैं। ऐसे में कई बार कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाहियों की कार इनके बीच में फंस जाती है। घंटों तक उन्हें कार निकालने के लिए इंतजार करना पड़ता है। बावजूूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

फंसी रहती है फायर ब्रिगेड की गाड़ी
कई बार कोतवाली के वाहन चालक गेट के बाहर ही कार पार्किंग कर चले जाते हैं। ऐसे में अगर कहीं आग लगती है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को निकलने में इंतजार करना पड़ता है। काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंसी रहती है। ऐसे में घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में देरी तक हो जाती है, जिससे बड़ा नुकसान हो जाता है।
कोतवाली के बाहर वाहन पार्किंग गलत है। इमरजेंसी में फायर ब्रिगेड और कोतवाली की गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। इन वाहनों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। -प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें