फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मी की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह पूर्व हादसे में घायल एक होटल कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस को जिला अल्मोड़ा के थाना देघाट के गांव लंबाडी निवासी दरमान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा देव सिंह अपने दोस्त दिनेश के साथ 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे रुड़की से बाइक से भगवानपुर स्थित होटल जा रहा था। इस बीच रामपुर चुंगी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। 10 सितंबर को उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक का देहरादून में ही पोस्टमार्टम हुआ था। अब तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश में रामपुर चुंगी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें