फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के बरुकी गांव निवासी 58 वर्षीय मुरारी व उसका बेटा आयुष कुमार बाइक पर झबरेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें मुरारी, आयुष व दूसरी बाइक पर सवार आनन्द निवासी दुगचाड़ी थाना देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान मुरारी की मौत हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें