भगवानपुर बाईपास पर दरियापुर के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
हरिद्वार की ओर से भगवानपुर बाईपास रोड पर शैंपू से भरा लोडर वाहन डीसीएम दरियापुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक किसान के खेत में पलट गया। चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में भरे टैंकों से शैंपू खेत में पानी की तरह बहने लगा। वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर ग्रामीण बाल्टी, डब्बे लेकर पहुंच गए। ग्रामीण शैंपू भरते नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को वहां से हटाया और घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था।