फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को फटकारने से शुरू हुआ तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में आयोजित तहसील दिवस अधिकारियों की फटकार के साथ शुरू हुआ। पुराने तहसील दिवस की शिकायतों का निदान नहीं होने से मंच पर बैठे अधिकारी अधीनस्थों पर सख्त नजर आए। वहीं तहसील दिवस में नहीं पहुंचने पर सीएमएस समेत कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश भी जारी किए गए। इस दौरान खाद्यपूर्ति विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा मिलीं।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील दिवस में जिलाधिकारी को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं पहुंचे तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने लोगों की शिकायतें सुननी शुरू कीं। सबसे पहले ऐसी शिकायतों की सूची उन्हें दी गई जो पुरानी तहसील दिवस में फरियादियों ने लिखवाई थी। इन शिकायतों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने शिकायतों का निदान नहीं होने पर नगर निगम के एक जेई का वेतन रोकने और ऊर्जा निगम के ईई को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ देर बाद सीडीओ सौरभ गहरवाल भी कार्यक्रम में पहुंच गए। उन्होंने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक सिविल अस्पताल संबंधित एक शिकायत आने पर वहां से कोई प्रतिनिधि नहीं मिलने पर अधिकारियों ने सीएमएस को नोटिस जारी करने के आदेेश दिए। इसके अलावा अन्य सभी विभाग जहां से कोई अधिकारी नहीं आया था उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए।
पुलिस को अलग से निमंत्रण की क्या जरूरत
तहसील दिवस में अधिकतर हर विभाग से कोई न कोई अधिकारी मौजूद था, एकमात्र पुलिस विभाग ऐसा था जिसमें केवल एक थाने से पुलिस की मौजूदगी मिली। सबसे पहले मंगलौर क्षेत्र की शिकायत आई तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंगलौर कोतवाल को बुलाया। उनकी मौजूदगी नहीं होने पर उन्होंने सीओ को फोन करने के लिए कहा। इसके बाद भगवानपुर चंदनपुर की एक शिकायत पर फिर पुलिस के बारे में पूछा गया। ऐसे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस विभाग पर सख्त हुए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जब एक ही नोटिस हर विभाग को पहुंचता है और अधिकारी तहसील दिवस में आते हैं तो पुलिस क्यों नहीं आती है। उन्होंने आधे घंटे के अंदर संबंधित थानों और कोतवाली से पुुलिस के उपस्थित होने के निर्देश दिए। ऐसे में आधे घंटे के अंदर कई क्षेत्र से पुलिस तहसील दिवस में पहुंचेे।
विज्ञापन

खाद्य पूर्ति विभाग निरस्त करें फर्जी राशनकार्ड
तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें खाद्य पूर्ति विभाग की पहुंची थीं। शिकायत थी कि राशनकार्ड में उनके नाम दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों के पूछने पर उन्होंने बताया कि मुख्यालय से यूनिट अप्रूवल नहीं हुई है। इस वजह से लोगों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। इसपर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अप्रूवल की बहानेबाजी खत्म कर अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी तीन दिन के अंदर संबंधित गांव में जाकर वीडीओ और लेखपाल को साथ लेकर ऐसे फर्जी कार्ड निरस्त करें जो फर्जी है।
‘एक सप्ताह में दूर हों समस्याएं’
भगवानपुर। ब्लॉक में तहसील दिवस के दौरान बीस शिकायतें दर्ज की गई हैं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। तहसील दिवस पर क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर, शाहपुर, रायपुर, मोहितपुर, धीरमजरा आदि गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने कहा कि तहसील दिवस के दौरान जमीन की पैमाइश संबंधित, जल निकासी, राशनकार्ड, देशी शराब का ठेका हटाने व वृद्धा और विधवा पेंशन आदि की समस्या का समाधान करने की शिकायत प्राप्त हुई।
लक्सर में तहसील दिवस में आईं 44 शिकायतें
लक्सर तहसील में मंगलवार को क्षेत्र के 44 लोगों ने प्रार्थनापत्र दिए। एसडीएम ने तहसीलदार और सीओ के साथ लोगों की शिकायतें, समस्याएं सुनीं। उन्होंने तहसील दिवस में आए प्रार्थनापत्रों का एक सप्ताह में निदान करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए।
तहसील दिवस पर अवैध कब्जे, राशनकार्ड की कम यूनिट दर्ज होने, जल निगम से संबंधित शिकायत, फसल काटने न देने संबंधी शिकायत दी। एसडीएम संगीता कन्नौजिया, तहसीलदार मुकेशचंद रमोला व सीओ बहादुर सिंह चौहान ने प्रार्थनापत्रों का हफ्ते भर में निस्तारण करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए। तहसील दिवस में सारे विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा चकबंदी विभाग से बृज मोहन सिंह, लघु सिंचाई विभाग से रविंद्र सिंह, जल निगम से आरके शर्मा, सहकारिता विभाग से कुलबीर सिंह, एसडीओ ऊर्जा निगम अमीचंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुरेंद्र सिंह, खाद्य पूर्ति अधिकारी बबीता, थानाध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल, जेई जल निगम दीपक भट्ट आदि समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें