फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर अब नहीं बनाए जाएंगे ग्रीन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नासन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया ग्रीन कार्ड बनाने का काउंटर बंद कर दिया गया है। रोडवेज ने यह फैसला यात्रियों को काउंटर पर सुविधा नहीं मिलने के चलते लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अपने वाहनों का ग्रीनकार्ड बनवाना अनिवार्य है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने कुछ समय पहले नारसन बॉर्डर पर ग्रीनकार्ड बनाने के लिए एक काउंटर खोला था। यात्री ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बॉर्डर पर गाड़ी की फिटनेस चेक कराकर ग्रीन कार्ड जारी करवा रहे थे। अब इसे बंद कर दिया गया है क्योंकि जहां ग्रीनकार्ड काउंटर खुला है, वहां यात्रियों के लिहाज से कोई सुविधा नहीं थी। मौके पर न तो शौचालय था न यात्रियों की छांव में खड़े होने की कोई व्यवस्था थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग से यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में विभाग ने काउंटर को बंद करने का फैसला लिया है। आरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि काउंटर यात्रियों को सुविधा नहीं मिलने के चलते बंद किया गया है। अब यहां से जाने वाले यात्री हरिद्वार रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर ग्रीन कार्ड बनवा सकते हैं। यदि आदेश मिलते हैं तो काउंटर दोबारा खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें