फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए विधायक ने किया गांवों में जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की आगामी 10 अक्तूबर को सुल्तानपुर में प्रस्तावित जनसभा की तैयारी को लेकर लक्सर विधायक क्षेत्र के गांवों में लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हैं। विधायक का कहना है कि जनसभा में मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव सौंपे थे। विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आगामी 10 अक्तूबर को सुल्तानपुर जनसभा प्रस्तावित है। जनसभा की तैयारी को लेकर विधायक संजय गुप्ता ने शुक्रवार को लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर, मोहम्मदपुर कुन्हारी, अलावलपुर, फतवा, तिलकपुरी, निरंजनपुर, कंकरखाता, खानपुर, ब्रह्मपुर और पीपली आदि गांवों का दौरा किया। वह लोगों से जनसभा में आने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि जनसभा में मुख्यमंत्री लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में उच्चीकरण, लक्सर में खेल स्टेडियम, लक्सर क्षेत्र में एसडीआरएफ की यूनिट स्थापना, सुल्तानपुर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें