फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों से विधायक और प्रशासन की वार्ता बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों की ओर से सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली को जाम करने की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को लक्सर विधायक, एसडीएम और सीओ ने कर्मचारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन से भी वार्ता की, लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

वेतनवृद्धि की मांग को लेकर एक फैक्टरी के कर्मचारी पिछले 16 दिनों से फैक्टरी गेट के सामने धरना धरना दे रहे हैं। वहीं पांच कर्मचारी भूख हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि 10 अक्तूबर को सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा से पहले मामला का हल नहीं निकला तो वे क्षेत्र के रास्ते जाम कर मुख्यमंत्री की जनसभा नहीं होने देंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार को लक्सर विधायक संजय गुप्ता, एसडीएम वैभव गुप्ता और सीओ बीएस चौहान ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की और धरना समाप्त करने की अपील की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन से भी वार्ता की, लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल पाया है। विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की है। फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि तीन माह से फैक्टरी घाटे में चल रही है। 15 दिन से फैक्टरी बंद है। कहा कि हड़ताली कर्मचारी काम पर आते हैं तो उसके 10 दिन बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें