फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चों के लिए कोविड वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सिविल अस्पताल भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से कोविड वार्ड तैयार हो गया है। शुरुआती तौर पर 12 बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में देश-प्रदेश में बहुत से लोगों ने समय पर इलाज नहीं होने पर जान गंवाई थी। कई लोग एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज और ऑक्सीजन के लिए भटकते रहे थे। भले ही अब दूसरी लहर खत्म होने के कगार पर है, लेकिन विशेषज्ञ अभी से तीसरी लहर की आशंका जता चुके हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा चपेट में आने की आशंका जताई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की चपेट में आने वाले बच्चों की देखरेख के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से कोविड वार्ड बना दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि फिलहाल 12 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। किन्हीं कारणों से संक्रमण बढ़ता है तो बेड की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी।
--
दो घंटे आईसीयू में रखी महिला
सिविल अस्पताल में दो दिन पहले एक महिला बंदी को पेट में दिक्कत होने पर भर्ती किया गया था। दो दिन महिला की हालत स्थिर रही। बुधवार को महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और वेंटिलेटर की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में तीसरी मंजिल पर स्थित नवनिर्मित आईसीयू में महिला को भर्ती किया गया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि महिला को आईसीयू में करीब दो घंटे रखा गया। इसके बाद रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें