रुड़की के पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक मां की गोद से दूध पी रहे डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया।
पार्किंग में रात काटकर तड़के अस्थियां विसर्जन करने जा रहे राजस्थान निवासी परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइकसवार बदमाशों का पीछा भी किया। पुलिस ने भी घंटों कांबिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।
बीकानेर (राजस्थान) जिले के धानमंडी निवासी कुलछत्तर का परिवार फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। इन दिनों परिवार मेरठ में रहकर काम कर रहा है। पिछले सप्ताह इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। रविवार को कुलछत्तर के परिवार को अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचना था।