फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली के आंसू बहा रहा खानपुर-ब्रहमपुर मार्ग

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र में फसलों में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
खानपुर-ब्रह्मपुर गांव का मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग है। इस पर पानी की निकासी नहीं होने के चलते पिछले करीब एक वर्ष से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खानपुर-ब्रह्मपुर गांव का मार्ग कंकरखाता, शिवपुरी, निरंजनपुर, महाराजपुर, बाककरपुर, भिक्कमपुर और रामपुर रायघटी आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस पर एक वर्ष से पानी की निकासी नहीं होने के चलते जलभराव की समस्या बनी हुई है। बिजेंद्र कुमार गुप्ता, सतपाल चौधरी, अनिल कुमार, रिंकू, अजय कुमार, मनजीत कुमार, सुधीर कुमार, संजय कश्यप और राहुल कश्यप आदि ग्रामीणों का कहना है कि पहले घरों से निकलने वाला दूषित पानी मार्ग के किनारे बने गड्ढों में चला जाता था, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के चलते गड्ढे बंद हो गए हैं। कुछ गड्ढे खेतों में होने के चलते किसानों ने बंद कर दिए। इससे घरों से निकलने वाला दूषित पानी मार्ग में इकट्ठा हो रहा है, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में हो रही गंदगी में आए दिन बच्चे गिरते रहते हैं। लोग समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, निवर्तमान ग्राम प्रधान खानपुर-ब्रह्मपुर मुनीश अहमद का कहना है कि सड़क किनारे नाली निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है। साथ ही समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता से भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें