फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम से अपनी आजीविका संवार सकती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित एड ऑन कोर्स मशरूम की खेती का समापन समारोह संपन्न हुआ। एक मार्च से एक अप्रैल 2022 तक चले इस कोर्स में 16 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समापन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार मशरूम की खेती कर भारतीय महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की स्तंभ बन सकती हैं। मशरूम की खेती आजीविका का एक अच्छा स्रोत भी बन सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने की। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी की वैज्ञानिक डॉ. दीप्ति चौधरी ने मशरूम उत्पादक बनने के लिए आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की प्रवक्ता हिमांशी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ उमा रानी, डा. असमां सिद्दीकी, डा. अनुपमा, डा. अलका, डा. ज्योतिका, डा. पारूल, शैली सिंघल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें