फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग मैच में वीर शौर्य ने सेंट मार्क्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित पांचवीं सीनियर वर्ग जिला क्रिकेट लीग मैच में पहले दिन वीर शौर्य की टीम ने सेंट मार्क्स टीम को हराया। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैच देखने के लिए आसपास के क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को पांचवीं सीनियर वर्ग जिला क्रिकेट लीग का आयोजन स्पोर्ट्स एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की के मैदान पर आयोजित किया गया। मैच का उद्घाटन नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए किया। इस दौरान टॉस वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 372 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अंशु सोनी ने 118, मनीष गॉड ने 100, मुनव्वर ने 56 और रोहित तोमर ने भी 56 रन नाबाद बनाएं। सेंट मार्क्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शुभम व आदित्य सहगल ने एक-एक विकेट लिया। 373 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट मार्क्स रुड़की की टीम 39 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव इंद्रमोहन ब्रथ्वाल, रचित कुमार, राहुल गुप्ता, अजय, स्वतंत्र चौहान, कुलदीप सिंह, रचित कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल खुराना, अनिल सिंह पुंडीर, अवतार सिंह, अंकित मेंदीरत्ता, पंकज शर्मा, देवेंद्र कुमार, रोहित सैनी, मयंक मेंदीरत्ता, चिराग, शिवम सैनी, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें