फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान अधिकारी जसोला बने संघ अध्यक्ष

विज्ञापन
रुड़की ब्लाक कार्यालय के उद्यान विभाग में नवनिर्वाचित तकनीकी कर्मचारी संघ उद्यान एंव खाद्य प्र? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारी संघ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के अधिवेशन में सर्वसम्मति से राजेश प्रसाद जसोला को अध्यक्ष और मासूम अली को जिला मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को रुड़की ब्लॉक कार्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने संघ के आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के सामने रखा। इसके बाद कई लोगों को संघ की सदस्यता दिलाकर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे चुनाव अधिकारी मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष आरसी रमोला की देखरेख में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वसमम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पद पर रुड़की के उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला को मनोनीत किया गया। जिला मंत्री मासूम अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशु सिंह और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार को मनोनीत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि संघ ने उन पर जो विश्वास जताया है, इसके लिए वे आभारी हैं। वे हमेशा संघ के हितों के अनुरूप काम करते रहेंगे। मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओपी सिंह, पूर्व जिला मंत्री महिपाल, सुभाष, विजयभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें