फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदू नववर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से देहात तक हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र हर्षोल्लास से मनाया गया। विक्रमी संवत 2079 चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान कर विश्व और देश में सुख-शांति की कामना की गई। साथ ही ध्वज वितरित किए गए।
विज्ञापन

आर्य समाज रामनगर रुड़की की ओर से आर्य समाज मंदिर रामनगर से सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी रामपुर चुंगी, शिव चौक, यादवपुरी से होते हुए वैशाली टॉकीज पर पहुंची। यहां से रामनगर चौक होते हुए आर्य समाज मंदिर पर समापन हुआ। इसके बाद ब्रह्मचारी बिहारीलाल आचार्य द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यज्ञ में यजमान विवेक अरोड़ा व पूजा रही। यज्ञ के बाद भजन उपदेशक बहन नमिता आर्य ने वेद भजनों का सुंदर पाठ किया। इस मौके वैध टेक बल्लभ व डॉ. गोपाल कृष्ण, अध्यक्ष ऊषा आर्य, मंत्री संदीप यादव, रामेश्वर प्रसाद सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस एवं मेन बाजार में ध्वज वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रामलीला समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एवं व्यापारी नेताओं ने रुड़की टाकीज चौक से ध्वज वितरण शुरू किया। सिविल लाइंस बाजार, मेन बाजार और अनाज मंडी आदि स्थानों पर ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर पर पार्षद राकेश गर्ग, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कमल सैनी, नवनीत गर्ग, शशिकांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रुड़की क्षेत्र के तांशीपुर गांव में प्रसिद्ध रानीवाला माता मंदिर में ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ कर हिंदू नववर्ष मनाया। इस मौके पर मनमोहन त्यागी, राजकुमार, पवन, मुखिया त्यागी, मुकेश भगत, नितिन त्यागी, पंडित सुरेश, मोनू, कन्हैया, अभिषेक, अनुभव, शिवम आदि मौजूद रहे। ग्राम डंढ़ेडी ख्वाजगीपुर में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद गौर रक्षा विभाग व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने क्षेत्र के भूमिया खेड़ा, वाल्मीकि मंदिर, मां काली मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रविदास मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, बाबा खुशीनाथ मंदिर आदि के दर्शन किए। इस दौरान श्रीराम के जयघोष किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें