फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को दी स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन
रुड़की सीआरआई जूनियर हाइस्कूल में छात्रों के साथ रोटरी इंटरनेशनल की 117 वीं वर्षगांठ मनाते रोटरी ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज की ओर से क्लब की वर्षगांठ पर सीबीआरआई परिसर स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी गई। महिला विशेषज्ञ ने छात्राओं को टीन एज में विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड भी बांटे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज ने रोटरी इंटरनेशनल की 117वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कावेरी गुप्ता ने किशोरियों के सर्वांगीण स्वास्थ्य पर जोर दिया और आसपास के अर्ध शहरी क्षेत्रों की छात्राओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि सामान्य स्थिति में भी छात्राओं को मेडिकल चेकअप करवाते रहना चाहिए। छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। टीन एज में आने वाली समस्याओं को छिपाने के बजाय अपने अभिभावकों को बताएं। इस मौके पर जिन छात्राओं को आगे जांच की आवश्यकता है, उन्हें कार्ड वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने बताया कि वर्षगांठ पर छात्राओं को केक और सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कहा कि क्लब छात्राओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाता रहता है। इस मौके पर मोनिका सिंह, शिक्षक अंजू गौर, लता रानी, अलका, रेणु सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें