फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का आकस्मिक सर्वे व्यापारियों का उत्पीड़न

विज्ञापन
रुड़की रामनगर स्थित राज्य कर विभाग में जीएसटी को लेकर संयुक्त आयुक्त कार्यपालक अजय कुमार सिंह क? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने पूरे प्रदेश एवं रुड़की में चल रहे राज्य कर विभाग (जीएसटी) के आकस्मिक सर्वे का पुरजोर विरोध किया। विशेष बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त कार्यपालक अजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि सर्वे के नाम पर हर छोटे-बड़े व्यापारी का मानसिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों ने रामनगर स्थित जीएसटी कार्यालय में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक अजय कुमार सिंह के साथ बैठक की। ज्ञापन सौंपकर बताया कि जीएसटी का आकस्मिक सर्वे कर छोटे व्यापारी से भी दो-दो घंटे पूछताछ की जा रही है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि जब जीएसटी एक्ट लागू किया गया था तब अधिकारियों ने कई सेमिनार और बैठकों में जानकारी दी थी कि व्यापारी का कोई भी सर्वे नहीं होगा।
वहीं विशेष स्थिति में व्यापारी को दिए गए नोटिस के जवाब से असंतुष्ट होने पर, ठोस शिकायत और सबूत मिलने पर ही सर्वे की बात कही गई थी। अब अधिकारी अपने वादों को दरकिनार कर आम व्यापारी के यहां औचक सर्वे कर रहे हैं। इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जिस इंस्पेक्टर राज को जीएसटी लागू करने के बाद समाप्त करने की बात कही गई थी। उसी इंस्पेक्टर राज को पुन: राज्य कर विभाग की ओर से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि उन्हें विश्वास में लिए बिना प्रणाली तैयार कर एकतरफा कार्रवाई उत्पीड़न है। सर्वे बंद नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, नितिन शर्मा, रामगोपाल कंसल, अनुज अग्रवाल, चौधरी धीर सिंह, कविश मित्तल, आकाश गोयल, सार्थक छाबड़ा, सुशील गुलाटी, शैलेंद्र गोयल, राजन शर्मा, सरदार प्रभुजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें