फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के साथ ट्रेन में बैठा कर ले जाने के नाम पर 17 हजार रुपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन का चालक बताकर दो युवकों ने बिहार जा रहे यात्रियों से 17 हजार रुपये ठग लिए। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यात्री मुकदमा दर्ज कराए बिना बिहार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम समस्तीपुर थाना चरवैरीयाई थाना बेगूसराय बिहार निवासी मुकेश यादव ने बताया कि उनके साथ गिरधारी और पंकज बिहार जा रहे थे। वो नगला इमरती रुड़की में एक ईंट भट्टे में काम करते हैं। सभी लक्सर में ट्रेन पकड़ने के लिए शाम को पहुंच गए थे। टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण वह टिकट घर में बैठे हुए थे।
इसी दौरान दो युवक उनके पास आए। वो बिहार की भाषा में बोलते हुए बोले कि वह ट्रेन का ड्राइवर है और अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन को लेकर लक्सर से बिहार जाएगा। वह सभी को ट्रेन के कोच में बैठा कर ले जाएगा। सभी लोग पैसे जमा कर लो। इतना कहने पर गिरधारी ने आठ हजार पर और पंकज ने नौ हजार रुपये टिकट रिजर्वेशन के नाम पर दे दिए।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने उनसे आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड पर लिखे नाम को एक कागज पर उतार कर रख लिया और कहा कि वे ट्रेन में इंजन से पिछले डिब्बे में बैठ जाएं। पैसे लेकर दोनों उनके साथ बाजार गेट तक आए। इसके बाद दोनों चकमा देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की गई लेकिन देर रात तक दोनों का पता नहीं चल सका। थाना अध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि पीड़ित यात्रियों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें