फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सामान और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। मकान स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला रोड शिवपुरम पूर्वी गली नंबर सात निवासी अमित कश्यप ने बताया कि उनके पिता की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। 31 अक्तूबर को वह मकान का ताला लगाकर पिता को लेकर पूरे परिवार के साथ गांव चले गए थे। चार नवंबर को पिता की मौत हो गई थी। तभी से परिवार के लोग गांव में ही रह रहे थे। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पड़ोसियों ने दीपावली से अगले दिन मकान का ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बताया कि चोर एक एलईडी और बर्तन समेत अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-------------
स्कूल से मिड-डे-मिल का सामान चोरी
रुड़की। चोरों ने दीपावली की छुट्टी का फायदा उठाते हुए एक सरकारी विद्यालय के ताले तोड़कर मिड-डे-मिल का पूरा सामान साफ कर दिया। स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला तो प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ख्वागजीपुर ढंडेरी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। दीपावली पर स्कूल की रविवार तक छुट्टी थी। इस बीच चोरों ने स्कूल का ताले तोड़कर मिड-डे-मिल के बर्तन, दाल, चावल और अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार को स्कूल खुला तो चोरी का पता चला। इस पर प्रधानाध्यापक अनूप बंसल ने बच्चों को खाना खिलाने की व्यवस्थाएं कीं। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। हो सकता है कि नशेड़ियों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें