फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को देवबंद में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक देवबंद ले गया और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां व रिश्तेदारों के खिलाफ बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती करीब 20 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। युवती की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि एक युवक उसे शादी का झांसा देकर घर से बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने उसे देवबंद क्षेत्र के एक गांव में करीब 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। बताया कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज कुमार निवासी नगला सलारू पर दुष्कर्म और रूपक राणा, अलका व मनोज के मामा-मामी व मां के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें