देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रैंज में आयोजित प्रतियोगिता में निशानेबाजी में पदक जीतने के बाद ?
- फोटो : ROORKEE
देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित 20वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके बेटे और दोनों बेटियों ने भी पदक जीते हैं।
उत्तराखंड राइफल संघ के महासचिव सुभाष राणा ने बताया जसपाल राणा शूटिंग रेंज में राज्य प्रतियोगिता 15 से 21 मई तक आयोजित कराई गई। खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन ने पुरुष सीनियर वर्ग और उनकी पत्नी रानी देवयानी ने महिला सीनियर वर्ग के 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता है। उनके बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने सीनियर वर्ग में शॉटगन डबल ट्रैप में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। उनकी बड़ी पुत्री यशस्विनी ने जूनियर वर्ग में शॉटगन डबल ट्रैप में सिल्वर और छोटी पुत्री धनश्री ने जूनियर वर्ग शॉटगन डबल ट्रैप में कांस्य पदक जीता है। पूर्व विधायक चैंपियन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अपने खेल को लगन के साथ खेलने की अपील की। इस दौरान नारायण सिंह राणा, पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप के सिल्वर मैडलिस्ट अनुरोध पंवार, उत्तराखंड रायफल संघ के महासचिव सुभाष राणा आदि मौजूद रहे।