फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर लीपने और गौमूत्र के छिड़काव की पूर्व मेयर की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मेयर यशपाल राणा ने आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर गोबर लीपने व गोमूत्र का छिड़काव करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी सार्वजनिक और गरिमा से जुड़े स्थलों पर इस तरह का कृत्य करती है तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में मेयर और पार्षदों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को पार्षद मेयर कक्ष के बाहर बोर्ड बैठक बुलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने अधिकारियों से मिलकर रुके हुए कार्यों को शुरू कराने की मांग की थी। जबकि नगर निगम में चल रहे विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों और मेयर के कार्यालय के बाहर शुद्धिकरण किए जाने की बात कहते हुए गोबर का लेप करने के साथ ही गोमूत्र का छिड़काव किया था।
आप नेता दीपक लाखवान व नरेश प्रिंस का आदि का कहना था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सभी निजी स्वार्थों के लिए झगड़ रहे हैं। इस कारण शुद्धिकरण किया गया है। वहीं मंगलवार को नगर निगम पहुंचे पूर्व मेयर यशपाल राणा ने आप कार्यकर्ताओं के इस कार्य की निंदा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम सार्वजनिक और गरिमामय स्थान है। इस तरह का कृत्य करने का किसी को अधिकार नहीं है। किसी को अधिकारी या जनप्रतिनिधि से शिकायत है तो इस तरह के काम उनके घरों के बाहर करें न की नगर निगम जैसे गरिमामयी और सार्वजनिक स्थल पर। भविष्य में नगर निगम परिसर में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देता है तो उसका सख्त विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें