रुड़की में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग।
- फोटो : ROORKEE
करीब 10 से लगातार हो रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक कोहरा और बादल छाए रहने से सड़कों पर वाहन कम ही दिखाई दिए।
कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। पांच दिन पहले निकली कड़क धूप से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अगले ही दिन शुरू हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। कोहरे के चलते सुबह और शाम पाला पड़ने लगा है। ऐसे में बाजार सुनसान दिखाई दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही बढ़ती ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।