फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दवा कंपनी में मिली खामियां, लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करे हुए एक दवा कंपनी में बड़ी खामियां पकड़ी हैं। टीम ने मौके पर कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही कंपनी के उत्पादन पर रोक लगाते हुए कंपनी को बंद कर दिया है। मानक पूरे न करने तक कंपनी को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से लगातार हरिद्वार में दवा कंपनियों का निरीक्षण कर दवाओं गुणवत्ता जांची जा रही हैं। जांच के दौरान दवा कंपनियों में लगातार खामियां मिल रही हैं। टीम ऐसी कंपनियों के उत्पादन पर रोक लगाने के साथ ही लाइसेंस भी निरस्त कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को टीम ने रुड़की क्षेत्र स्थित एक नामी कंपनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लैब, दवाओं की रख-रखाव समेत कई बड़ी खामियां पाई गईं। साथ ही पाया गया कि कंपनी में जो दवाएं बनाई जा रही थीं, वह क्षमता के अनुरूप नहीं बनाई जा रही थीं। इस पर टीम ने मौके पर ही कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया। विभाग की कार्रवाई से दवाई कंपनी में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

लैब से भी दवा की जांच कराने के निर्देश



टीम ने जिले में जितनी दवा कंपनियां चल रही हैं उन्हें एक निर्देश जारी किया है। निर्देश में सख्त चेतावनी दी गई है कि उनके यहां दो दवाई बनाई जा रही है। उनकी लैबों से भी जांच करना अनिवार्य है। अगर लैब से जांच नहीं कराई गई तो भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन






नकली दवाई कंपनी में जांच रिपोर्ट आई शून्य

ड्रग विभाग और एसटीएफ की टीम ने रुड़की के मतलबपुर में जो नकली दवाई बनाने की कंपनी पकड़ी थी। उसके सैंपल ड्रग विभाग ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब को भेजे थे। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि जांच रिपोर्ट में जो दवाई बनाई जा रही थी, उसका रिजल्ट शून्य आया है। दवा सिर्फ मिट्टी की चॉक से बनाई जा रही थी। उसमें ऐसा कुछ नहीं था, जो लोगों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाए।



कुछ दवा कंपनियां सस्ते सामान और सस्ते दाम पर अच्छी दवाई बनाने का काम कर रही हैं। इन कंपनियों ने इसे कारोबार बना लिया है। अपने लालच के लिए यह लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही हैंं। ऐसी कंपनियों पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जो डेढ़ सौ मानक बनाए हैं, उनपर खरा उतरने पर दवा बनाने की अनुमति दी जाएगी। रुड़की क्षेत्र की जिस कंपनी पर कार्रवाई की गई है, उसमें बड़ी खामियां मिली हैं। कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर उत्पादान रोक लगा दी है। -अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें