फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला नवरात्र आज, सजे मंदिर, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
रुड़की में नवरात्र को लेकर सजाया गया नेहरु स्टेडियम स्थित दुर्गा मंदिर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएंगे। घरों में मां का दरबार सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, मंदिरों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामनगर स्थित राम मंदिर, प्रेम मंदिर, संतोषी माता मंदिर समेत अन्य जगहों पर मंदिर सज गए हैं। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वहीं, नवरात्र के लिए पूजा-सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोग पूजा का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे। वहीं, घरों में भी नवरात्र की पूरी तैयारी हो गई है। घर-घर में माता की चौकी सज गई है।
पुलिस बल रहेगा तैनात
सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर और दुर्गा चौक मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने को लेकर मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में जाम न लगे इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंदिरों के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ताकि शहर में जाम के हालात न बने और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें