रुड़की सालियर स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : ROORKEE
नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में सोमवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से ग्राउंड के पास कारखाने तक आग पहुंचने से बच गई।
सोमवार दोपहर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सालियर के पास डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम नकड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से डंपिंग जोन के पास स्थित खाद बनाने वाले कारखाने तक आग नहीं पहुंच पाई। इस बीच फायर ब्रिगेड की ओर से नगर निगम के ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि पानी की उचित व्यवस्था की जाए। खराब पड़े ट्यूबल को तुरंत ठीक करवाया जाए।
स्कूल के बाहर बिजली के खंभे में लगी आग
स्कूल के बाहर बिजली के खंभे में अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हो गया जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि आवास विकास स्थित स्मॉल वर्ल्ड स्कूल के पास बिजली के खंभे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, धमाके के साथ आग लगने से स्कूल में हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम को सूचित किया गया कि वह बिजली के पोल पर लगे तारों को सही करे।