फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की अस्पताल के डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रुड़की की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को 1:30 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। जब तक टीम पहुंची स्टोर रूम में रखा सामान जल चुका था। लाइट काटे जाने और धुआं भर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी भी प्रभावित रही।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट है। बृहस्पतिवार रात यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सरफराज ने इसकी जानकारी स्टाफ और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग से स्टोर में रखा सामान जल गया।



आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए लाइट बंद करनी पड़ी जिससे इमरजेंसी भी प्रभावित हुई। तार जलने से शुक्रवार को डायलिसिस नहीं हो पाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वायरिंग को ठीक कराया जा रहा है जिसके बाद डायलिसिस यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें