फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों में मारपीट, पांच का चालान

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़े गए झगड़े के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक फैक्टरी के कर्मचारियों में पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई। मारपीट से फैक्टरी के बाहर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच कर्मचारियों को हिरासत में लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार शाम एक बार फिर दोनों गुट फैक्टरी के बाहर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडे चलने से फैक्टरी के बाहर भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच कर्मचारियों को मौके से हिरासत में लिया और थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक पक्ष के अब्दुल व सलमान निवासी खेलपुर और दूसरे पक्ष के चिंटू, अनिल सिंह निवासी गांव खुदागंज जिला शाहजहांपुर, यूपी और सौरभ कुमार निवासी गांव बिसलपुर, जिला पीलीभीत यूपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें