फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मी पर अभद्रता का आरोप किसानों का धरना

विज्ञापन
रुड़की तहसील में किसान के साथ की गई मारपीट के बाद धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधि? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने तहसील कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसे बरखास्त करने की मांग की। अधिकारियों ने बमुश्किल समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद मारपीट में घायल हुए किसान को तहसीलदार की गाड़ी में अस्पताल के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए लिब्बरहेड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि वह स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रुड़की तहसील स्थित काउंटर पर पहुंचा तो कर्मचारी ने काउंटर को बंद कर रखा था। इस पर वह अपना आवेदन पत्र लेकर कक्ष में अंदर चला गया। आरोप है कि कक्ष में आने पर कर्मचारी ने गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और गाली-गलौज की। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि यदि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। देर शाम को एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने किसानों से वार्ता की। साथ ही किसान को गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर भाकियू गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष सुक्रमपाल, वीर सिंह, राजकमल, दीपक ठाकुर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अरशद, शमीम अहमद, मोहम्मद अशद, रवि चौधरी और अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें